रुस्तम-ए-हिन्द Rustam-E-Hind

रुस्तम-ए-हिन्द Rustam-E-Hind भारत और दुनिया भर में ब्रेकिंग न्यूज, व्यावहारिक विश्लेषण और नवीनतम घटनाओं की गहन कवरेज के लिए आपका पसंदीदा गंतव्य है हम ऐसी खबरें देने में विश्वास करते हैं जो मायने रखती हैं अनुभवी पत्रकारों की हमारी समर्पित टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, प्रौद्योगिकी, मनोरंजन, खेल आदि पर सटीक, निष्पक्ष और समय पर जानकारी देने के लिए चौबीसों घंटे काम करती है "रुस्तम-ए-हिन्द" के साथ जुड़े रहें, अपडेट, त्वरित ख़बरों, विशेष साक्षात्कारों के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें

गुरुवार, 20 जुलाई 2023

वैस्ट दिल्ली के अधिकतर निजी अस्पताल बीसियों साल पुराणी व्यवस्था से मरीजों की जान से खेलते हुए। सरदार चरणजीत सिंह।

Rustamehind Hindi News Video Web Tv Channel, debate, entertaining, film, comedy, social, religious, government, business, trading news. A Name News Of India And International Business, Industry, Trading, Political, Entertainments, Education, Technics, Invention, Science, Sports Hindi News Videos Blogs. Charanjeet Singh 9213247209


वैस्ट दिल्ली के अधिकतर निजी अस्पताल बीसियों साल पुराणी व्यवस्था से मरीजों की जान से खेलते हुए।
सरदार चरणजीत सिंह।
वैस्ट दिल्ली के अस्पतालों का सर्वे अभियान आरम्भ।
वैसे तो भारत के सभी राज्यों में भारत के नागरिकों के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा और गरीबों को भोजन आवश्यक अधिकारों में शामिल हैं।
लेकिन भारत के किसी भी राज्य में उपरोक्त सुविधाएँ सुचारु रूप से नहीं मिल रही इसी लिए, शिक्षा के नाम पर नागरिकों से लूट, स्वास्थ्य के नाम पर नागरिकों से लूट, और भोजन के नाम पर भी गरीबों से लूट जारी है।
क्योंकि सरकारी स्कूल, कालेज, इंस्टीट्यूट, विश्विद्यालय, तकनिकी शिक्षा संस्थान भारत के सभी राज्यों के विद्यार्थियों को समुचित अफोर्डेबल शिक्षा देने में नाकाम हैं इसीलिए निजी स्कूल, कालेज, इंस्टीट्यूट, विश्विद्यालय, तकनिकी शिक्षा संस्थान विद्यार्थियों से लूट जारी रखे हुए हैं।
इसी प्रकार क्योंकि सरकारी स्वस्थ्य लाभ देने के छोटे बढे स्वास्थ्य संस्थान भारत के सभी राज्यों के बीमारों को समुचित अफोर्डेबल स्वास्थ्य सेवाएं देने में नाकाम हैं इसीलिए निजी स्वास्थ्य संस्थान अस्वस्थ नागरिकों से लूट जारी रखे हुए हैं।
ठीक इसी प्रकार भारत के सभी राज्यों के गरीबों को सही ढंग से अफोर्डेबल और शुद्ध  खाद्य सामग्री नहीं मिल रही तदपि अनेक बढे बढे व्यापारिक घराने भारत की खाद्य व्यवस्था को हड़पना चाहते हैं।
लेकिन १९४७ से लेकर अबतक भारत को कोई जन आकांक्षाओं की पूर्ती करने वाली सरकार मिली ही नहीं।
2014 में मोदी सरकार आयी जो केवल इस लिए वोट प्राप्त कर सकी थी क्योंकि इस भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने अपने से पहले की सरकारों के नाकाफी कार्यों का ढिंढोरा पीटकर राज प्राप्त किया था।
लेकिन मोदी सरकार अपने से पहले की सरकारों से भी गलत नीतियों की सरकार साबित हुयी।
कुलमिलाकर चारों तरफ अव्यवस्था का माहौल है और देश के नागरिकों को लूटने वालों के होंसले बहुत बढे हुए हैं,क्योंकि सभी भ्र्ष्टाचारियों को सरकरी एजेंसियों से डराकर अपने पक्ष में करने में मोदी सरकार ने अभी तक के सभी रिकार्ड ध्वस्त कर दिए हैं।
हमारे रिपोर्टर पूरे भारत में घूमकर सभी समस्याओं की पोल खोल अभियान में लगे हैं।
2024 का चुनाव भी पास ही है, इसलिए हम जनता की आवाज बनकर जनता की मांगों को पूरा करवाने का प्रयास कर रहे हैं।
इस प्रयास में हमें सभी का सहयोग चाहिए।
पाठक अपनी सभी समस्याओं को हमें भेजें हम आपकी हर समस्या का समाधान करने का प्रयास करेंगे। 
अभी हाल ही में हमने वेस्ट दिल्ली के राजोरी गार्डन के पास कुकरेजा निजी अस्पताल का दौरा किया।
अनेक अनियमितताएं पायी गयी, इन अनियमितताओं के बारे में हमने कुकरेजा अस्पताल के चेयरमेन रजनीश कुकरेजा से बात भी की।
उन्हें उनके अस्पताल की अनियमितताओं के बारे में बताया।
जैसे कुकरेजा अस्पताल टोटल आउटडेटेड व्यवस्थाओं से जनता को गुमराह करके स्वास्थ्य और कमरों के किराये के लिए पांच सितारा होटलों से भी अधिक पैसा वसूल कर रहे हैं।
उनके अस्पताल का आई सी यू भी आउटडेटेड पुरानी मशीनों से भरा पढ़ा है।
बिजली जाने पर तुरंत बिजली आने की व्यवस्था भी नहीं है।
पूरे अस्पताल में गंदगी का आलम यह है की जगह जगह मच्छर घूम रहे हैं, इलाज के स्थान पर डेंगू होने का खतरा है।
कुकरेजा अस्पताल का भवन भी भवन निर्माण कानून के अनुसार नहीं बना हुआ है। रिशेप्शन पर बैठा स्टाफ बहुत अभद्रता से बात करता है।
मरीजों के परिजनों के लिए बैठने की व्यवस्था भी उपयुक्त नहीं है, वेस्ट दिल्ली के डीएम साहब से निवेदन है कि इस अस्पताल की एक एक व्यवस्था और उसके लिए लिया जा रहा धन सभी की बारीकी से जांच की जाये।
बेसमेंट में उन्होंने अस्पताल बना रखा है, पार्किंग की जगह पर स्कूटर तो खड़े लेकिन कार पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है। पूरी बिल्डिंग भवन निर्माण के कानूनों का उलंघन कर रही है, जिसकी उचित जांच की जानी चाहिए, क्या यह अस्पताल चलने के लायक है, यदि सुविधाएँ और सुविधा शुल्क उचित हिसाब से नहीं लिया जा रहा तो साड़ी व्यवस्थाएं दुरुस्त करवाई जाएँ। समस्त मशीनरी अपडेट कराई जाएँ और नागरिकों के और उपभोगता के अधिकारों के साथ खिलवाड़ करने के एवज में भारी जुर्माना लगाकर अस्पताल प्रशासन को दुरुस्त किया जाये।
इसी प्रकार हम हर नागरिक सुविधा प्रदाता की पोल अंक दर अंक खोल कर सामाजिक सुविधाओं को दुरुस्त करने का कार्य करेंगे।
हमें अपनी शिकायते और सुझाव हमारे मोबाईल नंबर पर या जीमेल आईडी पर भेजने का कष्ट करें।

कोई टिप्पणी नहीं:

Rustamehind Hindi Videos News

Rustam-E-Hind Hindi Daily Newspaper 14 अप्रैल 2026 | 8 पृष्ठ | मूल्य ₹ 1.50 मात्र अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध: https://lnkd.in/gze_TRGz https://lnkd.in/gfR2MtBc बनें हमारे साथ देश की आवाज़ हमारे 4 न्यूज़ चैनल, 1 न्यूज़ वेबसाइट और दैनिक समाचार पत्र से व्यापारिक एवं रिपोर्टिंग प्रतिनिधि के रूप में जुड़ने का सुनहरा अवसर अपना विस्तृत बायोडाटा (प्रैक्टिकल अनुभव सहित) भेजें। bharatbachao9@gmail.com विज्ञापन हेतु संपर्क करें: कोर्ट नोटिस, सार्वजनिक सूचना, खोया-पाया, शादी-रिश्ते आवश्यकता है-उपलब्ध है। अन्य सभी आधिकारिक विज्ञापन सभी प्रकार की कानूनी सहायता उपलब्ध संपर्क: 9213247209 सत्य, न्याय और राष्ट्रहित की निर्भीक आवाज़ रुस्तम-ए-हिन्द शिकायत करने के लिए 9213247209.

Rustamehind Hindi News Video Web Tv Channel, debate, entertaining, film, comedy, social, religious, government, business, trading news. A Na...

Business News All Post And Videos