रुस्तम-ए-हिन्द Rustam-E-Hind

रुस्तम-ए-हिन्द Rustam-E-Hind भारत और दुनिया भर में ब्रेकिंग न्यूज, व्यावहारिक विश्लेषण और नवीनतम घटनाओं की गहन कवरेज के लिए आपका पसंदीदा गंतव्य है हम ऐसी खबरें देने में विश्वास करते हैं जो मायने रखती हैं अनुभवी पत्रकारों की हमारी समर्पित टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, प्रौद्योगिकी, मनोरंजन, खेल आदि पर सटीक, निष्पक्ष और समय पर जानकारी देने के लिए चौबीसों घंटे काम करती है "रुस्तम-ए-हिन्द" के साथ जुड़े रहें, अपडेट, त्वरित ख़बरों, विशेष साक्षात्कारों के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें

मंगलवार, 29 मई 2018


संसार की सिख संगत के साथ RRS की जबरदस्त साजिश !
१४ नवम्बर बाल दिवस को छोटे बाबे साहिबज़ादा साहिब की शहीदी से जोड़ने का कुचक्र !
बाबा फतेह सिंह जी बाबा ज़ोरावर सिंह जी के नाम पर बाल दिवस मनाये जाने का मुद्दा !
संसार की सिख संगत के साथ RRS की जबरदस्त साजिश !
१४ नवम्बर बाल दिवस को छोटे बाबे साहिबज़ादा साहिब की शहीदी से जोड़ने का कुचक्र !
बाबा फतेह सिंह जी बाबा ज़ोरावर सिंह जी के नाम पर बाल दिवस मनाये जाने का मुद्दा !
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के जनरल सकत्तर मनजिंदर सिंह सिरसा और वेस्ट दिल्ली के
माजूदा भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा आजकल एक मुहीम चलाये हुए हैं !
जबकी श्री प्रवेश वर्मा जब से वेस्ट दिल्ली से चुनकर गए हैं कभी अपने क्षेत्र की जनता का हाल चल पूछने नहीं आए ?
३१ वर्ष से १९८४ के कत्लेआम के दोषियों को सजा दिलाने के लिए सांसद प्रवेश वर्मा ने कभी भी ४० सांसदों के हस्ताक्षर नहीं करवाए, इस मुद्दे पर राजनीती अवश्य की है ?
जिसमें उनकी मांग है की भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के नाम पर चले आ रहे बाल दिवस को छोटे साहिबजादा साहिब के नाम पर मनाया जाय, उनके अनुसार वो इस मुद्दे पर भारत के ४० सांसदों के हस्ताक्षर भी करवा चुके हैं !
भारत के ४० सांसदों, वेस्ट दिल्ली के सांसद प्रवेश वर्मा, और मनजिंदर सिंह सिरसा और इस घिनौनी सोच के सूत्रधार RSS को और मौजूदा संसद को हम संसार की सिख संगत की तरफ से गुरुद्वारा हरी सिंह नलवा सिंह सभा सेवा कमेटी की तरफ से यह याद दिलाना चाहते हैं, की सबसे पहले बाबा फतेह सिंह जी बाबा ज़ोरावर सिंह जी को संसार की सिख संगत बाल नहीं मानती, उन्हें बाबा माना जाता है, इसी लिए उन्हें बड़े सम्मान से बाबा फतेह सिंह जी बाबा ज़ोरावर सिंह जी बोला जाता है।
RSS भाजपा सांसद और मनजिंदर सिंह सिरसा घिनौनी राजनीती करके उनके संसार के सबसे बड़े प्रतिष्ठित नाम को केवल भारत के बाल दिवस से जोड़कर बहुत छोटा करना चाहते हैं !
यह एक घिनौनी और नीचा दिखाने वाली चाल है !
वर्तमान में पूरे देश में भारत सरकार के नाक के नीचे छोटी उम्र की बच्चीयों के साथ सामूहिक बलात्कार और नृशंश हत्याएं हो रही हैं !
लगभग तीन सो वर्ष पहले इस्लामिक भारत सरकार के समय ६ और ८ वर्ष के बाबा फतेह सिंह जी बाबा ज़ोरावर सिंह जी की दीवारों में चुनकर नृशंश हत्या की गयी थी !
जब की इस्लामिक सरियत यह कहती है की १८ वर्ष से कम के बच्चों पर किसी भी प्रकार का अपराध भी हो तो उन्हें सज़ा नहीं दी जा सकती !
लेकिन तत्कालीन भारत सरकार ने ६ और ८ वर्ष के बेकसूर बच्चो को दीवारों में चुनकर शहीद कर दिया था !
महान सूरवीर बाबा बंदा बहादुर सिंह जी के सपुत्र भाई अजय सिंह जी को भी छोटी उम्र में ही शरीयत की सरकार की सरपरस्ती में जघन्य तरीके से शहीद कर दिया गया था !
वर्तमान में संसार की जनता भी आज की भारत सरकार भी देश में छोटी उम्र के बच्चों और बच्चीयों और लड़कियों के साथ हो रहे जधन्य बलात्कारों, हत्याओं और अपराधों को प्रतिदिन देख रही है !
लेकिन भारत सरकार बजाय इसकी जिम्मेदारी लेने के आंखे मूंदकर बयानबाज़ी कर रही है !
और देश के ४० सांसद और वेस्ट दिल्ली के सांसद प्रवेश वर्मा भी देख रहे हैं उनके साथ मनजिंदर सिंह सिरसा भी देख रहें हैं, प्रकाश सिंह बादल का परिवार भी देख रहा है और भाजपा, कांग्रेस पार्टी व अन्य विपक्षी दल भी देख रहे हैं और RSS भी देख रही है, राष्ट्रीय सिख संगत भी देख रही है !
और सर्व शक्तिमान श्री अकाल तखत साहिब के जत्थेदार साहिब और बाकी के चार तखत साहिब के जत्थेदार साहिब भी देख रहे हैं।
न्यायपालिका, विधायीका, कार्यपालिका, मीडिआ और संसार के बुद्धिजीवी भी देख रहे हैं !
ज्ञात हो कि भारत की ढुलमुल-नाकारा कानून व्यवस्था के कारण निर्भया के कातिल को अबतक फांसी की सज़ा नहीं हुयी !
जिसके कारण भारत के अपराधी निर्भय होकर शान से बच्चीयों पर अनैतिक गैरकानूनी अपराध करते चले जा रहे हैं ?
क्योंकि भारत का कानून अपराधियों को सरक्षण देता प्रतीत होता है !
इसलिए छोटे बच्चों और बच्चीयों के साथ होने वाले अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं !
और भाजपा के सांसद और RSS केवल राजनीती करना चाहते हैं !
अगर बाल दिवस जवाहर लाल नेहरू के नाम पर हो या ना हो भारत की जनता को और सिख संगत को कोई फर्क नहीं पढता !
लेकिन अबोध बच्चों-बच्चीयों के साथ बलात्कार, हत्याएं व अन्य अपराध बढ़ते रहें, इसपर सिख संगत को बहुत फर्क पड़ता है !
आप लोग बाबा फतेह सिंह जी बाबा ज़ोरावर सिंह जी के नाम का लाभ उठाना चाहते हैं, उनके नाम को केवल बाल दिवस से जोड़कर छोटा करना चाहते हैं !
संसार की सिख संगत के लिए तो हर दिन गुरु का दिन है हर दिन बाबा अजीत सिंह बाबा जुझार सिंह बाबा फतेह सिंह बाबा ज़ोरावर सिंह जी का दिन है !
अगर आप में रत्ती भर भी शर्म है तो पहले समस्त भारत में बच्चों और बच्चीयों पर हो रहे अपराधों को रोको, कोई प्लान बनाओ, कोई जुगत लड़ाओ, अपने आप को चाणक्य के पद चिन्हों पर चलने वाले जानकार समझदार मानते हो तो इस देश की भयंकर समस्या के बारे में आप के पास कोई ठोस उपाय क्यों नहीं है !
अगर बाल दिवस का नाम कांग्रेस समर्थक नाम से आप आज हटवा भी लोगे तो कल किसी और की सरकार आएगी, तो वो आप के समर्थन वाले नाम को भी हटाने का प्रयास कर सकती है।
इसलिए अपनी ओछी राजनीती में बाबा फतेह सिंह जी बाबा ज़ोरावर सिंह जी का नाम का लाभ उठाने का प्रयास ना करो !
अगर नाम बदलना ही है तो हर वर्ष किसी महान बच्चे के नाम पर बाल दिवस भी मना सकते हो !
क्योंकि बाल दिवस पर नाच गाने भी होंगे, अन्य कई प्रकार के मनोरंजन हो सकते हैं, अनेक गलतियां भी हो सकती हैं, इस लिए बाबा फतेह सिंह जी बाबा ज़ोरावर सिंह जी का नाम बहुत ऊँचा नाम है, और सारे संसार में इस प्रकार की उच्च कोटी की शहीदी की कोई और मिसाल नहीं है, बाबा फतेह सिंह जी बाबा ज़ोरावर सिंह जी सर्वस्व संसार के महा नायकों के भी महान नायक हैं !
उनके नाम पर भारत का बाल दिवस सिख संगत के साथ नीचे दिखाने का कुकृत्य होगा, जिसे संसार की सिख संगत कभी बर्दास्त नहीं करेगी !
गुरुद्वारा हरी सिंह नलवा सिंह सभा कमेटी संसार की सिख संगत के साथ मिलकर इस नाजायज़ बात का जमकर विरोध करेगी।

प्रार्थी चरणजीत सिंह वरिष्ठ पत्रकार और राजनैतिक विश्लेषक
9213247209
Khnde Di Dhar Punjabi News Channel.
Rustamehind Hindi News Channel.
News Updates News Channel.
Attack Against Corruption News Channel.
www.attackagainstcorruption.com

कोई टिप्पणी नहीं:

Rustamehind Hindi Videos News

Rustam-E-Hind Hindi Daily Newspaper 09 अप्रैल 2026 | 8 पृष्ठ | मूल्य ₹ 1.50 मात्र अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध: https://lnkd.in/gze_TRGz https://lnkd.in/gfR2MtBc बनें हमारे साथ देश की आवाज़ हमारे 4 न्यूज़ चैनल, 1 न्यूज़ वेबसाइट और दैनिक समाचार पत्र से व्यापारिक एवं रिपोर्टिंग प्रतिनिधि के रूप में जुड़ने का सुनहरा अवसर अपना विस्तृत बायोडाटा (प्रैक्टिकल अनुभव सहित) भेजें: bharatbachao9@gmail.com विज्ञापन हेतु संपर्क करें: कोर्ट नोटिस, सार्वजनिक सूचना, खोया-पाया, शादी-रिश्ते आवश्यकता है-उपलब्ध है। अन्य सभी आधिकारिक विज्ञापन सभी प्रकार की कानूनी सहायता उपलब्ध संपर्क: 9213247209 सत्य, न्याय और राष्ट्रहित की निर्भीक आवाज़ — रुस्तम-ए-हिन्द

Rustamehind Hindi News Video Web Tv Channel, debate, entertaining, film, comedy, social, religious, government, business, trading news. A Na...

Business News All Post And Videos