रुस्तम-ए-हिन्द Rustam-E-Hind

रुस्तम-ए-हिन्द Rustam-E-Hind भारत और दुनिया भर में ब्रेकिंग न्यूज, व्यावहारिक विश्लेषण और नवीनतम घटनाओं की गहन कवरेज के लिए आपका पसंदीदा गंतव्य है हम ऐसी खबरें देने में विश्वास करते हैं जो मायने रखती हैं अनुभवी पत्रकारों की हमारी समर्पित टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, प्रौद्योगिकी, मनोरंजन, खेल आदि पर सटीक, निष्पक्ष और समय पर जानकारी देने के लिए चौबीसों घंटे काम करती है "रुस्तम-ए-हिन्द" के साथ जुड़े रहें, अपडेट, त्वरित ख़बरों, विशेष साक्षात्कारों के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें

मंगलवार, 10 मई 2022

शहीद सरदार अली खान जागीरदार और 1857 के क्रांति वीरों को याद किया #Kranti...

शहीद सरदार अली जागीरदार और 1857 के क्रांति वीरों को याद किया #KrantiheroesfreedomfightGorakhpur https://youtu.be/crplbOcE7kE शहीद सरदार अली जागीरदार और 1857 के क्रांति वीरों को याद किया
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, शहीद सरदार अली की, मजार पर, चादर चढ़ाकर, 1857 के क्रांति वीरों को याद किया गया, और उन्हें नमन किया गया। आज ही के दिन, 10 मई 1857 को आजादी की लड़ाई शुरू हुई, जिसमें गोरखपुर शहर रहने वाले, रिसालदार जागीरदार, एवं प्रशासनिक व्यवस्था को देखने वाले, सरदार अली खान के, नेतृत्व में बेगम हजरत महल के निर्देश पर, गोरखपुर शहर को, 6 महीनों के लिए, अंग्रेजों से आजाद करा दिया। जनवरी 1858 में पुनः, जब गोरखपुर के ऊपर, अंग्रेजों का कब्जा हुआ, तब उन्होंने ,शहीद सरदार अली खां को, पूरे परिवार के लोगों के साथ, उनकी हवेली, जो कि वर्तमान में कोतवाली है, वहीं पर दफन कर दिया, जहां पर आज भी, उनकी कब्र मौजूद है, और जो आजादी की लड़ाई के, उस इतिहास को, निरंतर सबके सामने, चरितार्थ करती हुई दिखाई देती है, गोरखपुर शहर के, विभिन्न सामाजिक संगठन के, लोगों समाजसेवियों एवं साहित्यकारों ने, उनकी मजार पर, चादर चढ़ा के, श्रद्धा सुमन अर्पित किया, एवं 1858 के, सभी संक्रांति वीरों को, याद किया। इस अवसर पर, गोरखपुर शहर के वरिष्ठ, इतिहासकार प्रोफेसर कृष्ण कुमार पांडेय ,ने बताया कि, शहीद सरदार अली खान, जंगे आजादी में, पहले ऐसे व्यक्ति थे, जिनका पूरा खानदान और स्वयं गोरखपुर में रहते हुए और गोरखपुर के लिए उन्होंने योगदान दिया। इस अवसर पर, शहीद सरदार अली खान की, पांचवी पीढ़ी के मुख्तार खान, गोरखपुर शहर के वरिष्ठ इतिहासकार प्रोफेसर कृष्ण कुमार पांडेय, पूर्व मेयर गोरखपुर डॉक्टर सत्या पांडेय, गुरुद्वारा जटाशंकर के अध्यक्ष सरदार जसपाल सिंह, युवा शायर ई. मिन्नत गोरखपुरी, हाजी जलालुद्दीन कादरी, मोहम्मद आकिब अंसारी, एडवोकेट अनीस अहमद, सैय्यद इरशाद अहमद, वरिष्ठ उप निरीक्षक कोतवाली रतन कुमार पांडेय, हिफजुर्रहमान अजमल एडवोकेट, मोहम्मद सोहराब, मोहम्मद शमशाद सहित, अधिक संख्या में लो,ग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आयोजक, शहीद सरदार अली खान की, पांचवीं पीढ़ी के वंशज मुख्तार खान ने, लोगों को अपना कीमती समय देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया ,साथ ही साथ यह कहा कि शहीद सरदार अली खां को वह स्थान नहीं मिला, जो उनको मिलना चाहिए था। साथ ही साथ उन्होंने उत्तर प्रदेश की सरकार से, यह मांग की कि, कोतवाली के गेट का नाम, शहीद सरदार अली खां के नाम पर, किया जाए और आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत, इस स्थान को विकसित किया जाए, ताकि आने वाली नस्लें, अपने वीरों को, याद कर सके और उनसे प्रेरणा ले सकें। Rustamehind Hindi Punjabi English Web News Views Entertainment YT Video Channel Copyright Disclaimer under Section 107 of the copyright act 1976, allowance is made for fair use for purposes such as criticism, comment, news reporting, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing. Non-profit, educational or personal use tips the balance in favour of fair use. here and there News Join this channel to get access to perks

कोई टिप्पणी नहीं:

Rustamehind Hindi Videos News

दैनिक रुस्तम-ए-हिन्द सत्य, न्याय और राष्ट्रहित की निर्भीक आवाज़ Rustam-E-Hind Hindi Daily Newspaper 26 अप्रैल 2026, वर्ष 25, अंक 121, पृष्ठ 8, मूल्य ₹ 01.50 मात्र अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध: https://rehnews.com/e-paper https://publishers.magzter.com/issues/33277 बनें हमारे साथ देश की आवाज़ हमारे 4 न्यूज़ चैनल, 1 न्यूज़ वेबसाइट और दैनिक समाचार पत्र से व्यापारिक एवं रिपोर्टिंग प्रतिनिधि के रूप में जुड़ने का सुनहरा अवसर अपना विस्तृत बायोडाटा (प्रैक्टिकल अनुभव सहित) भेजें। bharatbachao9@gmail.com विज्ञापन हेतु संपर्क करें: कोर्ट नोटिस, सार्वजनिक सूचना, खोया-पाया, शादी-रिश्ते आवश्यकता है-उपलब्ध है। अन्य सभी आधिकारिक विज्ञापन सभी प्रकार की कानूनी सहायता उपलब्ध शिकायत करने के लिए 9213247209

Rustamehind Hindi News Video Web Tv Channel, debate, entertaining, film, comedy, social, religious, government, business, trading news. A Na...

Business News All Post And Videos