दैनिक रुस्तम-ए-हिन्द विशेष रिपोर्ट
अबोध बच्चों से वैचारिक संपर्क के आरोपों की निष्पक्ष जांच हो : मानवाधिकार कार्यकर्ता चरणजीत सिंह की मांग
नई दिल्ली, 25 जुलाई 2026।
राष्ट्रीय एवं मानवाधिकार कार्यकर्ता चरणजीत सिंह ने आज दिल्ली के शिवाजी विहार क्षेत्र में घटी एक घटना के संबंध में भारत सरकार एवं दिल्ली प्रशासन से तत्काल जांच की मांग की है।
चरणजीत सिंह के अनुसार, आज लगभग शिवाजी विहार के बड़े पार्क के निकट उन्होंने एक अज्ञात युवक को लगभग 10 वर्ष आयु के तीन बच्चों से बातचीत करते देखा। उनके अनुसार, पूछताछ करने पर उस युवक ने कथित रूप से कहा कि वह बच्चों को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की शाखा में आने का निमंत्रण दे रहा है।
चरणजीत सिंह का कहना है कि उन्होंने युवक से कहा कि यदि किसी संगठन में लोगों को आमंत्रित करना है तो वह वयस्क नागरिकों को आमंत्रित करे तथा छोटे बच्चों को वैचारिक गतिविधियों में शामिल करने का प्रयास न करे। उन्होंने बताया कि उन्होंने युवक को अपना परिचय-पत्र भी दिया। उनके अनुसार, बातचीत के बाद वह युवक वहां से चला गया।
गृह मंत्रालय एवं दिल्ली प्रशासन से मांगे गए उत्तर
चरणजीत सिंह ने भारत के गृह मंत्रालय, दिल्ली के उपराज्यपाल तथा दिल्ली पुलिस आयुक्त से निम्नलिखित प्रश्नों पर स्पष्टीकरण देने की मांग की है—
- क्या दिल्ली में नाबालिग बच्चों को विभिन्न वैचारिक या सामाजिक संगठनों की गतिविधियों में शामिल करने के संबंध में कोई स्पष्ट सरकारी नीति अथवा दिशा-निर्देश हैं?
- यदि किसी संगठन के प्रतिनिधि सार्वजनिक स्थानों पर नाबालिग बच्चों से संपर्क करते हैं, तो उनकी निगरानी एवं वैधानिक जांच की जिम्मेदारी किस एजेंसी की है?
- यदि किसी संगठन का पंजीकरण है, तो वह किस कानून के अंतर्गत, किस प्राधिकरण के समक्ष तथा किस स्वरूप में पंजीकृत है?
- क्या सार्वजनिक पार्कों एवं विद्यालयों के आसपास नाबालिग बच्चों से इस प्रकार संपर्क करने के संबंध में कोई नियामक व्यवस्था या अनुमति आवश्यक है?
- क्या इस घटना की निष्पक्ष जांच कर यह स्पष्ट किया जाएगा कि संबंधित युवक किस संगठन से जुड़ा था और उसकी गतिविधियां किसी कानून का उल्लंघन करती थीं या नहीं?
बाल अधिकारों की सुरक्षा का प्रश्न
मानवाधिकार विशेषज्ञों का मानना है कि बच्चों के साथ किसी भी प्रकार की वैचारिक, राजनीतिक अथवा धार्मिक गतिविधि में सहभागिता का विषय अत्यंत संवेदनशील है। यदि किसी प्रकार की शिकायत प्राप्त होती है तो उसकी निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि बच्चों के अधिकारों एवं उनके सर्वोत्तम हितों का संरक्षण हो।
सरकार से मांग
चरणजीत सिंह ने मांग की है कि—
- उक्त घटना की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए।
- यदि किसी कानून का उल्लंघन पाया जाए तो विधिसम्मत कार्रवाई की जाए।
- दिल्ली में नाबालिग बच्चों से सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी संगठन द्वारा संपर्क किए जाने के संबंध में स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए जाएं।
- जांच पूरी होने तक घटना से संबंधित उपलब्ध साक्ष्यों एवं संभावित गवाहों का संरक्षण सुनिश्चित किया जाए।
प्रार्थी
चरणजीत सिंह
राष्ट्रीय एवं मानवाधिकार कार्यकर्ता
संस्थापक एवं संयोजक
विश्व सर्वाधिकार एवं ब्रह्माण्डीय न्याय परिषद (WCHRCJ)
मोबाइल: +91 9213247209
वेबसाइट: www.wchrcj.us

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें