रुस्तम-ए-हिन्द Rustam-E-Hind

रुस्तम-ए-हिन्द Rustam-E-Hind भारत और दुनिया भर में ब्रेकिंग न्यूज, व्यावहारिक विश्लेषण और नवीनतम घटनाओं की गहन कवरेज के लिए आपका पसंदीदा गंतव्य है हम ऐसी खबरें देने में विश्वास करते हैं जो मायने रखती हैं अनुभवी पत्रकारों की हमारी समर्पित टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, प्रौद्योगिकी, मनोरंजन, खेल आदि पर सटीक, निष्पक्ष और समय पर जानकारी देने के लिए चौबीसों घंटे काम करती है "रुस्तम-ए-हिन्द" के साथ जुड़े रहें, अपडेट, त्वरित ख़बरों, विशेष साक्षात्कारों के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें

रविवार, 20 अगस्त 2023

दिल्ली कमेटी प्रबंधकों की नीतियां कौम विरोधी और सरकार समर्थक हैं: जीके

Rustamehind Hindi News Video Web Tv Channel, debate, entertaining, film, comedy, social, religious, government, business, trading news. A Name News Of India And International Business, Industry, Trading, Political, Entertainments, Education, Technics, Invention, Science, Sports Hindi News Videos Blogs. Charanjeet Singh 9213247209
गुरुद्वारा मोती नगर के रविंदर सिंह बिट्टू बने निर्विरोध अध्यक्ष

नई दिल्ली (20 अगस्त 2023) गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, मोती नगर के अध्यक्ष पद पर आज सरदार रविंदर सिंह बिट्टू को निर्विरोध विजेता घोषित किया गया। इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए चुनाव प्रभारी जतिंदर सिंह साहनी और डॉ. परमिंदर पाल सिंह ने बताया कि नई वोट बनाने का काम पिछले 12 अगस्त से चल रहा था।नामांकन के मौके पर आज सिर्फ रविंदर सिंह बिट्टू का ही पर्चा भरा गया। चूंकि दूसरा उम्मीदवार सामने उपस्थित नहीं हुआ, इसलिए रविंदर सिंह बिट्टू को विजेता के रूप में प्रमाण पत्र जारी किया गया है। चुनाव प्रभारियों ने निर्विरोध चुनाव पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हमारी सिंह सभा का चुनाव 2 साल पहले भी निर्विरोध हुआ था। जब सरदार राजा सिंह प्रधान चुने गए थे। यह लगातार दूसरी बार है जब संगतों में आम सहमति बनी है। यह कौम के बीच आपसी प्रेम और भाईचारा बढ़ाने वाला कदम साबित होगा। विजेता अध्यक्ष रविंदर सिंह बिट्टू ने इस आम सहमति के लिए सरदार राजा सिंह और पूरी टीम को धन्यवाद देते हुए कहा कि गुरु साहिब जी की असीम कृपा से यह काम पूरा हुआ।

दिल्ली कमेटी प्रबंधकों की नीतियां कौम विरोधी और सरकार समर्थक हैं: जीके

चाँद नगर में संगत मिलन कार्यक्रम हुआ आयोजित

नई दिल्ली (20 अगस्त 2023) जागो पार्टी ने "संगत मिलन" कार्यक्रम के नाम से बैठकों का सिलसिला शुरू किया है। इसी कड़ी के तहत जागो पार्टी के वरिष्ठ नेता बख्शीश सिंह द्वारा चांद नगर में आयोजित "संगत मिलन" कार्यक्रम के दौरान जागो पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष मनजीत सिंह जीके ने संगत को दिल्ली कमेटी प्रबंधकों की कथित कौम विरोधी नीतियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बैठक के दौरान जीके ने दिल्ली कमेटी के नेताओं पर तीखे जुबानी हमले किए और पंथक मुद्दों पर दिल्ली कमेटी के नेताओं के समय गुजारो व्यवहार पर भी खूब सवाल उठाए। जीके ने गुरुद्वारा प्रबंध में बढ़ते सरकारी हस्तक्षेप पर गुस्सा जताया और कहा कि वो हमारे घर में घुसकर मार रहें हैं, लेकिन दिल्ली कमेटी कुछ नहीं बोल रही। शिरोमणी कमेटी और तख्त श्री हजूर साहिब प्रबंधन बोर्ड अधिनियम को क्रमशः हरियाणा और महाराष्ट्र में निलंबित कर दिया गया है। शिरोमणी कमेटी एक्ट की भौगोलिक स्थिति को दरकिनार करके हरियाणा कमेटी बना दी गई है। इसी प्रकार हजूर साहिब एक्ट को निलंबित करके सरकारी प्रशासकों की नियुक्ति की जा रही है। दिल्ली कमेटी एक्ट में संशोधन करने की बातें भी चर्चा में है। सरकार गुरुद्वारों का प्रबंध सिखों से छीनकर अपने एजेंटों के हाथों में देने की रणनीति में लगी हुई है। भाखड़ा बांध प्रबंधन बोर्ड और चंडीगढ़ प्रशासन में पंजाब का हिस्सा छीन लिया गया है। पंजाब में हाल ही में आई बाढ़ केंद्र सरकार की पंजाब विरोधी नीतियों के कारण आई है। समान नागरिक संहिता पर दिल्ली कमेटी का रवैया भी सरकार समर्थक रहा है।

गुरु हरिक्रिशन‌ पब्लिक स्कूलों की आर्थिक बदहाली के लिए दिल्ली कमेटी के प्रबंधकों की गलतियों को जिम्मेदार ठहराते हुए जीके ने कहा कि मेरे इस्तीफे के बाद अब तक 10,000 बच्चे स्कूल छोड़ चुके हैं। छठे वेतन आयोग का बकाया तो दूर, अब तो स्टाफ को वेतन भी मुश्किल से मिल रहा है। स्कूल स्टाफ को कोविड काल के दौरान एक साल के वेतन का 40 प्रतिशत हिस्सा अभी तक नहीं मिला है। इसके अलावा स्कूलों पर फिलहाल 5 करोड़ रुपये का मासिक घाटा और 311 करोड़ रुपये की देनदारी है। जबकि हमने अपने समय में वेतन भी समय पर दिया, छठा वेतन आयोग लागू किया और छठे वेतन आयोग का 65 करोड़ रुपये बकाया भी दिया। जीके ने दावा किया कि 1984 के इंसाफ की लड़ाई अब पटरी से उतर चुकी है। जबकि हमने जज्बे और जुनून से लड़ाई लड़ी थी और सज्जन कुमार को जेल भिजवाया था। यहीं वजह है कि सज्जन कुमार 5 साल से जेल में रह रहा है। इसी प्रकार जगदीश टाइटलर को हम कानूनी शिकंजे में घेर कर लाएं थे पर इन्होंने टाइटलर को भागने का रास्ता दें दिया है। पहले तो टाइटलर को जमानत लेने से यह नहीं रोक सकें और अब टाइटलर ने कोर्ट से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश होने का आदेश भी ले लिया है। इस मौके पर जागो पार्टी के महासचिव डॉ. परमिंदर पाल सिंह ने मंच संचालन किया। दिल्ली कमेटी के पूर्व सदस्य हरजिंदर सिंह, जागो पार्टी नेता हरविंदर सिंह, परमजीत सिंह मक्कड़, सुखमन सिंह, चरणप्रीत सिंह भाटिया, मनजीत सिंह, तेजप्रताप सिंह ओंकारजोत सिंह आदि इस मौके मौजूद रहे।



कोई टिप्पणी नहीं:

Business News All Post And Videos