रुस्तम-ए-हिन्द Rustam-E-Hind

रुस्तम-ए-हिन्द Rustam-E-Hind भारत और दुनिया भर में ब्रेकिंग न्यूज, व्यावहारिक विश्लेषण और नवीनतम घटनाओं की गहन कवरेज के लिए आपका पसंदीदा गंतव्य है हम ऐसी खबरें देने में विश्वास करते हैं जो मायने रखती हैं अनुभवी पत्रकारों की हमारी समर्पित टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, प्रौद्योगिकी, मनोरंजन, खेल आदि पर सटीक, निष्पक्ष और समय पर जानकारी देने के लिए चौबीसों घंटे काम करती है "रुस्तम-ए-हिन्द" के साथ जुड़े रहें, अपडेट, त्वरित ख़बरों, विशेष साक्षात्कारों के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें

शुक्रवार, 14 जुलाई 2023

दिल्लीवालों के लिए राहत भरी खबर, यमुना का जलस्तर घटते ही केजरीवाल सरकार ने बंद ओखला वाटर ट्रीटमेंट प्लांट किया शुरू

Rustamehind Hindi News Video Web Tv Channel, debate, entertaining, film, comedy, social, religious, government, business, trading news. A Name News Of India And International Business, Industry, Trading, Political, Entertainments, Education, Technics, Invention, Science, Sports Hindi News Videos Blogs. Charanjeet Singh 9213247209

दिल्लीवालों के लिए राहत भरी खबर, यमुना का जलस्तर घटते ही केजरीवाल सरकार ने बंद ओखला वाटर ट्रीटमेंट प्लांट किया शुरू

- सीएम अरविंद केजरीवाल ने ओखला ट्रीटमेंट प्लांट और आईटीओ बैराज का किया दौरा, नाव में बैठ कर जलस्तर का लिया जायजा

- जल स्तर बढ़ने से बंद तीन वॉटर ट्रीटमेंट प्लांटों में से ओखला वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट को शुरू कर दिया गया है- अरविंद केजरीवाल

- उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों में स्थिति और सुधरेगी और हम बाक़ी प्लांट भी जल्द शुरू कर पाएंगे- अरविंद केजरीवाल

- आईटी बैराज के 32 में से 5 गेट बंद होने से पानी की निकासी बाधित हो रही है, हम नेवी और आर्मी के साथ मिलकर इन्हें खोलने की कोशिश कर रहे हैं- अरविंद केजरीवाल

- आईटीओ बैराज का हरियाणा सरकार रख-रखाव करती है, हम इसे दिल्ली सरकार को सौंपने की मांग करेंगे- अरविंद केजरीवाल

- दिल्ली में 45 साल बाद जलस्तर 207.5 मीटर को पार किया है, ये बहुत बडा संकट है, एक-दूसरे को दोष देने की बजाय सबको मिलकर काम करना चाहिए- अरविंद केजरीवाल

- मेरी अपील है कि बाढ़ देखने न जाएं, अभी यमुना का बहाव बहुत तेज है, अचानक पानी बढ़ने से खतरा हो सकता है- अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली, 14 जुलाई 2023

दिल्लीवालों के लिए राहत भरी खबर है कि यमुना का जलस्तर घटते ही केजरीवाल सरकार ने बंद ओखला वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को दोबारा शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार शाम को खुद दौरा कर ओखला वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने नाव में बैठ कर यमुना के जलस्तर का जायजा भी लिया। प्लांट में लगे पंपों में घुसे पानी को सुखा दिया है। सीएम अरविंद केजरीवाल का कहना है कि यमुना का जल स्तर थोड़ा कम हुआ है। जल स्तर बढ़ने से जो वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद हुए थे, उसमें से ओखला वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट को शुरू कर दिया गया है। उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों में स्थिति और सुधरेगी और हम बाक़ी प्लांट भी जल्द शुरू कर पाएंगे। वहीं, सीएम ने आईटीओ बैराज का भी दौरा कर कहा कि यहां 32 में से 5 गेट बंद हैं। इनके बंद होने से पानी की निकासी आगे की तरफ बाधित हो रही है। नेवी और आर्मी के साथ मिलकर हम इन्हें खोलने की कोशिश कर रहे हैं। इस दौरान सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री सौरभ भारद्वाज भी मौजूद रहे।

ओखला वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का दौरा करने के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल आईटीओ बैराज का भी स्थलीय निरीक्षण किया। बैराज में बने 32 फाटक में से पांच फाटक नहीं खुल रहे हैं। इसके चलते हरियाणा से आ रहा पानी आगे नहीं निकल पा रहा है और जलस्तर बढ़ने से यमुना के नीचले इलाकों में जलभराव की समस्या पैदा हो गई है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने अधिकारियों से पांचों फाटकों को खोलने को लेकर की जा रही कोशिशों की पूरी जानकारी ली। 

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कल हमारे ओखला, चंद्रावल और वजीराबाद वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद हो गए थे। आज यमुना का जलस्तर थोड़ा नीचे गया, तो हमने ओखला वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को चालू कर दिया है। मैंने खुद ओखला प्लांट को चालू कराया है। अभी यमुना का जल स्तर 208.2 मीटर है और शनिवार को सुबह तक अगर यह 207.7 मीटर तक पहुंच गया तो चंद्रवाल और वजीराबाद वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को भी सुखाकर चालू कर दिया जाएगा। 

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आईटीओ बैराज को लेकर कहा कि यहां 32 में से अभी 5 गेट बंद हैं। इसके वजह से हरियाणा की ओर से दिल्ली में जितना पानी आ रहा है, वो पानी तेजी से बाहर नहीं निकल रहा है। यमुना में यह पानी रूकने की वजह से दिल्ली में चारों तरफ पानी फैल जा रहा है। सभी गेटों को खोलने की कोशिशें जारी है। यहां नेवी के लोग भी आए हुए हैं। हमें उम्मीद है कि जल्द ही ये पांचों गेट खुल जाएंगे और तेजी से पानी का बहाव हो शुरू हो जाएगा। 

सीएम अरविंद केजरीवाल ने बताया कि आईटीओ बैराज का हरियाणा सरकार रख-रखाव करती है। लेकिन हरियाणा सरकार की दिल्ली में कोई रूची नहीं है। अब हम एक बार फिर हरियाणा सरकार से निवेदन करेंगे कि यह बैराज दिल्ली सरकार को सौंप दें, ताकि हम इसका नियमित मेंटिनेंस करते रहें। यह गेट कई दशकों से नहीं खोले गए हैं। हरियाणा सरकार से कई बार अनुरोध किया गया है कि वो बैराज दिल्ली सरकार को दे दे, लेकिन नहीं हो पाया। इस बार जब यह आफत आई है तो हरियाणा सरकार से कहा जाएगा कि आईटीओ बैराज दिल्ली सरकार को दे दिया जाए। 

सीएम अरविंद केजरीवाल ने यमुना में जलस्तर बढ़ने को लेकर भाजपा की ओर से की जा रही राजनीति पर कहा कि मैं कल से देख रहा हूं कि हमें गाली दी जा रही है। वो गाली देते रहें, हमें कोई फर्क नहीं पड़ता है। यह ऐसा संकट है, जिसमें हर इंसान को दूसरे इंसान की मदद करनी चाहिए। एक-दूसरे को गालियां देने से कोई फायदा नहीं है। लेकिन कल से ही भाजपा वाले मुझे गालियां दे रहे हैं। यमुना में डूबने से हुई तीन बच्चों की मौत पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने दुख जताते हुए कहा कि पता चला है कि तीनों बच्चे नहाने गए थे। हमने कई बार आगाह किया है कि सभी लोग नदी से दूर रहें। कई लोग बाढ़ देखने जा रहे हैं। मेरी अपील है कि बाढ़ देखने भी न जाएं, क्योंकि कई बार अचानक पानी बढ़ जाता है। सेल्फी और वीडियो मत बनाइए। अभी यमुना का बहाव बहुत तेज है। अच्छे से अच्छा तैराक भी नदी के इस बहाव को बर्दाश्त नहीं कर पाएंगे।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कल बारिश की संभावना जताई जा रही है। अगर बारिश नहीं होती है तो एक-दो दिन में दिल्ली में समान्य जन जीवन हो जाएगा। लेकिन बारिश आती है तो फिर देखना पड़ेगा। सीएम ने कहा कि दिल्ली में एक दिन बारिश हुई थी। उसके बाद दिल्ली में बारिश नहीं हुई है। यमुना में सारा पानी हिमाचल प्रदेश और हरियाणा से आ रहा है। यमुना में स्थानीय पानी नहीं है। दिल्ली की अभी तक इतना पानी हैंडल करने की क्षमता नहीं थी। करीब 45 साल बाद यमुना का जलस्तर 207.5 मीटर को पार किया है। यह बहुत बडा संकट है। ऐसे संकट के समय में एक-दूसरे को दोष देने की बजाय सबको मिलकर काम करना चाहिए।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि यमुना का जलस्तर बढ़ने से जो वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद हुए थे उसमें से ओखला वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट को आज शुरू कर दिया गया है। पानी का स्तर थोड़ा कम हुआ है। उम्मीद है अगले कुछ दिनों में स्थिति और सुधरेगी और हम बाक़ी प्लांट भी जल्द शुरू कर पाएंगे।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक अन्य ट्वीट कर कहा कि आईटीओ बैराज पर 32 में ये 5 गेट बंद हैं। इन्हें हरियाणा सरकार संभालती है। इनके बंद होने से पानी की निकासी आगे की तरफ़ बाधित हो रही है। नेवी और आर्मी के साथ मिलकर हम इन्हें खोलने की कोशिश कर रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

Rustamehind Hindi Videos News

Rustam-E-Hind Hindi Daily Newspaper 10 अप्रैल 2026 | 8 पृष्ठ | मूल्य ₹ 1.50 मात्र अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध: https://lnkd.in/gze_TRGz https://lnkd.in/gfR2MtBc बनें हमारे साथ देश की आवाज़ हमारे 4 न्यूज़ चैनल, 1 न्यूज़ वेबसाइट और दैनिक समाचार पत्र से व्यापारिक एवं रिपोर्टिंग प्रतिनिधि के रूप में जुड़ने का सुनहरा अवसर अपना विस्तृत बायोडाटा (प्रैक्टिकल अनुभव सहित) भेजें। bharatbachao9@gmail.com विज्ञापन हेतु संपर्क करें: कोर्ट नोटिस, सार्वजनिक सूचना, खोया-पाया, शादी-रिश्ते आवश्यकता है-उपलब्ध है। अन्य सभी आधिकारिक विज्ञापन सभी प्रकार की कानूनी सहायता उपलब्ध संपर्क: 9213247209 सत्य, न्याय और राष्ट्रहित की निर्भीक आवाज़ रुस्तम-ए-हिन्द

Rustamehind Hindi News Video Web Tv Channel, debate, entertaining, film, comedy, social, religious, government, business, trading news. A Na...

Business News All Post And Videos