रुस्तम-ए-हिन्द Rustam-E-Hind

रुस्तम-ए-हिन्द Rustam-E-Hind भारत और दुनिया भर में ब्रेकिंग न्यूज, व्यावहारिक विश्लेषण और नवीनतम घटनाओं की गहन कवरेज के लिए आपका पसंदीदा गंतव्य है हम ऐसी खबरें देने में विश्वास करते हैं जो मायने रखती हैं अनुभवी पत्रकारों की हमारी समर्पित टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, प्रौद्योगिकी, मनोरंजन, खेल आदि पर सटीक, निष्पक्ष और समय पर जानकारी देने के लिए चौबीसों घंटे काम करती है "रुस्तम-ए-हिन्द" के साथ जुड़े रहें, अपडेट, त्वरित ख़बरों, विशेष साक्षात्कारों के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें

शनिवार, 13 नवंबर 2021

Rustamehind Hindi News Video Web Tv Channel, debate, entertaining, film, comedy, social, religious, government, business, trading news. A Name News Of India And International Business, Industry, Trading, Political, Entertainments, Education, Technics, Invention, Science, Sports Hindi News Videos Blogs. Charanjeet Singh 9213247209

भारत देश की मौलिक अधिकारों की जनता की मांगों को पूरा करने के लिए।

आमरण अनशन आरम्भ करने का दिन 18 दिसम्बर शनिवार और वर्ष 2021
आमरण अनशन आरम्भ करने का समय सुबह 10 बजे से मांग पूरी होने तक।

हमारी मांगें।
1.   सभी भारत वासियों के लिए पूर्णत निशुल्क विष्वस्तरीय निम्न से उच्च समस्त शिक्षा।
2.   सभी भारत वासियों के लिए पूर्णत निशुल्क विष्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएँ।
3.   भारत के सभी बेरोजगार परिवारों में से किसी एक को सरकारी नौकरी दी जाय।
4.   भारत के सभी बेघर परिवारों को एक 120 गज का किराये जैसी किश्तों पर फ़्लैट दिये जायें।
5.   भारत के सभी बच्चियों और महिलाओं के प्रति अपराध करने वाले हर मामले का निपटारा अधिकतम 6 महीने में हो।
5.   राशन, दूध इत्यादी खाद्य पदार्थ में मिलावट करने वालों को मृत्यु दण्ड का प्रावधान हो। 
6.   पीने का पानी, बिजली, मोबाईल इंटरनेट का बिल पर लाभांश और टेक्स बंद किया जाये।
7.   भारत के सभी परिवारों को असली पोस्टिक दूध, दही, देसी घी, खाद्य तेल, अनाज और दालें, और जड़ी-बूटियां सुलभ सस्ती प्राप्त हों कानून बने।
8.   भारत के सभी किसानों और जवानों को रायल्टी-मनी देने का कानून बने।
9.   भारत में गोहत्या और गौमांस निर्माण प्रतिबंधित किया जाय।
10. सभी प्राकर्तिक देशीय नशीले पदार्थों को उगाने को किसानों को प्रोत्साहित किया जाय।
11.  समस्त किसानो को वी.वी.आई.पी. का दर्जा देकर उनकी हर समस्या का निपटारा अधिकतम 15 में करने का कनून बनाया जाये, और तीनो किसान विरोधी कानूनों को रद्द किया जाये।
12. भारत के समस्त स्तर के चुनावों मे नीजी धन के इस्तेमाल करने वालों को चुनावों से निलंबित करने का कानून बने।
13. भारत के सभी मजदूरों को कम से कम 20 दिन का रोज़गार प्रदान करने का कानून बने।
14. पेट्रोल, डीज़ल, सी.एन.जी., पी.एन.जी., कोयला, सीमेंट, लोहा, ताम्बा, सोना, चांदी, एल्युमीनियम, जस्ता, पारा, सीसा इत्यादी पदार्थों पर सभी प्रकार के टेक्स हटाएँ जाएँ और इन सभी पदार्थों को विशेष सूचि में जनता के महत्वपूर्ण अधिकारों में रखा जाये।
15. भारतीय रूपये का अवमूलन रोकने के लिए मुद्रा का आधार सोना और चांदी से बदलकर सोने चांदी की मुद्रा बनायीं जाये, जिससे भारतीय रूपये की कीमत डॉलर के मुकाबले बढ़ सके।
16. भारत की सभी सार्वजानिक जल-थल-वायु परिवहन प्रणाली को भारत सरकार के अधीन रखा जाये।
17. भारत की सभी सार्वजानिक सरकारी नवरतन संस्थान तुरन्त निजी कंपनियों से वापिस लिए जाएँ।
18. भारतीय मछुआरों को भी विशेष दर्जा देकर उनकी हर संभव सहायता करने का कानून बने।
19. कैंसर और अन्य रोगों के सहायक तम्बाकू, गुटका, बीड़ी, सिगरेट, पान-मसाले, शराब के निर्माण पर प्रतिबंध लगाया जाये।
20. वैज्ञानिकों और आविष्कारकों को भी वी.वी.आई.पी. दर्जा प्रदान किया जाये।
21. विभिन्न खेलों के युवा खिलाड़ियों को भी वी.वी.आई.पी. दर्जा प्रदान किया जाये, सरकारी कोचों और प्रबंधकों के अचल-अचल सम्पत्ति की सदैव जांच की जाये।
22. विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा जब्त सामान को अधिकतम 2 वर्ष के भीतर भारत के स्कूली बच्चों, युवा वैज्ञानिकों को नए आविष्कार करने के लिए निशुल्क प्रदान करने का कानून बने।
23. भारत के सभी आयुध और अस्त्र, शास्त्र, फाइटर प्लेन, पनडुब्बी, जलपोतों का, रडारों इत्यादी  आवश्यक निर्माण सरकारी कंपनियों को अत्याधिनिक बनाकर सभी सुरक्षा आवश्यकताओं को भारत में ही पूरा किया जाए।

24 . भारत में आयातित वस्तु या पदार्थ की तकनिकी के बिना आयात करना बंद किया जाये।

भारतीय जनता पार्टी, आर.एस.एस., विश्व हिन्दू परिषद्, बजरंग दल और समस्त विश्व के हिन्दुओं की गौमांस पर प्रतिबंध की मांग को मानना था, एपीडा प्रबंधन भारत सरकार को  गौमांस के निर्माण और विश्वव्यापी निर्यात को बंद करना था। 
और भारतीय जड़ी बूटियों, ऑर्गेनिक खाद्य पदार्थों और उनके बीजों के निर्माण और निर्यात का सर्वंगीण उत्थान करना था।

लेकिन भारतीय जनता पार्टी, आर.एस.एस., विश्व हिन्दू परिषद्, बजरंग दल और समस्त विश्व के अधिकतर हिन्दु भाइयों ने गौमांस पर प्रतिबंध की मांग को शायद भुला दिया है।

भारतीय जनता पार्टी आर एस एस और समस्त विश्व के हिन्दुओं की गौमांस पर प्रतिबंध की मांग को दरकिनार करके एपीडा प्रबंधन भारत सरकार ने विश्व्यापी बीफ के निर्यात के सर्वांगीण उत्थान में अधिक अच्छी भूमिका क्यों निभाई है ?

क्या भारतीय जड़ी बूटियों, ऑर्गेनिक खाद्य पदार्थों, अनाज, दालों, खाद्य तेलों, जड़ी बूटियों के सत्त, और फूलों की सुगंधियों इत्यादी का निर्यात नहीं बढ़ाया जा सकता था ?

क्योंकि गौमांस पर प्रतिबंध की मांग को, तीन किसान विरोधी कानूनों को, प्रतिबंधित कंपनियों को भारतीय जनता पार्टी की भारत सरकार द्वारा डिफेन्स के ठेके देने को, बेरोजगारी बढ़ाने, बच्चियों-महिलाओं की सुरक्षा की अनदेखी, समस्त देश में महंगाई बढ़ने और भारतीय रुपये की निरंतर गिरती कीमत को हम भारतवासी भारत की जनता से गद्दारी मानते हैं इस लिए भारतीय जनता पार्टी की भारत सरकार को देशभक्ति सिखाने के लिए भारत की जनता को ही आगे आना होगा।

इस लिए मैं सरदार चरणजीत सिंह चन्नी समस्त विश्व के भारतियों से सादर अपील करता हूँ की 18 दिसंबर 2021 दिन शनिवार महर्षि दत्तात्रेय जी के जन्मदिवस को सुबह 10 बजे से मांग प्यूरी होने तक अधिक से अधिक संख्या में मेरे साथ जंतर-मंतर दिल्ली पहुचें।

अगर एपीडा प्रबंधन भारतीय जड़ी बूटियों, ऑर्गेनिक खाद्य पदार्थों, अनाज, दालों, खाद्य तेलों, जड़ी बूटियों के सत्त इत्यादी का निर्यात नहीं बढ़ा सकता तो प्रबंधन को राजस्व से जीविका जीने का क्या अधिकार है ?

यदि भारत सरकार और एपीडा प्रबंधन ने 7 दिन के अंदर बीफ निर्यात को बंद करने के संबंध में संतोषजनक उत्तर नहीं दिया तो मैं आपकी व्यवस्था के विरोध में 10 दिनों के बाद जंतर-मंतर दिल्ली में आमरण अनशन पर बैठूंगा।

Charanjeet Singh Channi


दिल्ली भारत.
प्रेजिडेंट GHSNSSSC Trust
इंटरनेशनल एक्टविस्ट
मुख्य सम्पादक रुस्तम-ए-हिन्द हिंदी समाचार पत्र
पूर्व लोकसभा चुनाव उम्मीदवार वेस्ट दिल्ली
rehhwnp@gmail.com
मोबाइल 9213247209

कोई टिप्पणी नहीं:

Rustamehind Hindi Videos News

Rustam-E-Hind Hindi Daily Newspaper 24 अप्रैल 2026 | 8 पृष्ठ | मूल्य ₹ 1.50 मात्र अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध: https://lnkd.in/gze_TRGz https://lnkd.in/gfR2MtBc बनें हमारे साथ देश की आवाज़ हमारे 4 न्यूज़ चैनल, 1 न्यूज़ वेबसाइट और दैनिक समाचार पत्र से व्यापारिक एवं रिपोर्टिंग प्रतिनिधि के रूप में जुड़ने का सुनहरा अवसर अपना विस्तृत बायोडाटा (प्रैक्टिकल अनुभव सहित) भेजें। bharatbachao9@gmail.com विज्ञापन हेतु संपर्क करें: कोर्ट नोटिस, सार्वजनिक सूचना, खोया-पाया, शादी-रिश्ते आवश्यकता है-उपलब्ध है। अन्य सभी आधिकारिक विज्ञापन सभी प्रकार की कानूनी सहायता उपलब्ध संपर्क: 9213247209 सत्य, न्याय और राष्ट्रहित की निर्भीक आवाज़ रुस्तम-ए-हिन्द शिकायत करने के लिए 9213247209.

Rustamehind Hindi News Video Web Tv Channel, debate, entertaining, film, comedy, social, religious, government, business, trading news. A Na...

Business News All Post And Videos