रुस्तम-ए-हिन्द Rustam-E-Hind

रुस्तम-ए-हिन्द Rustam-E-Hind भारत और दुनिया भर में ब्रेकिंग न्यूज, व्यावहारिक विश्लेषण और नवीनतम घटनाओं की गहन कवरेज के लिए आपका पसंदीदा गंतव्य है हम ऐसी खबरें देने में विश्वास करते हैं जो मायने रखती हैं अनुभवी पत्रकारों की हमारी समर्पित टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, प्रौद्योगिकी, मनोरंजन, खेल आदि पर सटीक, निष्पक्ष और समय पर जानकारी देने के लिए चौबीसों घंटे काम करती है "रुस्तम-ए-हिन्द" के साथ जुड़े रहें, अपडेट, त्वरित ख़बरों, विशेष साक्षात्कारों के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें

शनिवार, 16 मई 2020

Rustamehind Hindi News Video Web Tv Channel, debate, entertaining, film, comedy, social, religious, government, business, trading news. A Name News Of India And International Business, Industry, Trading, Political, Entertainments, Education, Technics, Invention, Science, Sports Hindi News Videos Blogs. Charanjeet Singh 9213247209

पूर्वी दिल्ली के कृष्णा नगर में आज दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने सैनिटाइजेशन अभियान में हिस्सा लिया व सफाई कर्मचारियों का सम्मान किया

दिल्ली के लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए जो कर्मचारी ड्यूटी कर रहे हैं और पूरी सजगता के साथ अपना, अपने परिवार का और साथ ही समाज की सुरक्षा कर रहे हैं उनका सम्मान करना हमारा दायित्व है- मनोज तिवारी

नई दिल्ली, 17 अप्रैल। पूर्वी दिल्ली के कृष्णा नगर में आज दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी ने सैनिटाइजेशन अभियान में हिस्सा लिया और क्षेत्र में सैनिटाइजर का छिड़काव किया व सफाई कर्मचारियों का सम्मान करते हुए उनकी सेवाओं के लिए उनका आभार प्रकट किया। इस अवसर पर गांधीनगर से विधायक श्री अनिल बाजपेई, ईडीएमसी चेयरमैन श्री संदीप कपूर व शाहदरा के जिलाध्यक्ष श्री राम किशोर शर्मा व अन्य पदाअधिकारी उपस्थित थे। 

श्री मनोज तिवारी ने कहा कि सफाई कर्मी, पुलिस, डॉक्टर, नर्स एवं वह सभी कर्मचारी जो लॉक डाउन के दौरान दिल्ली के लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए ड्यूटी कर रहे हैं और पूरी सजगता के साथ अपना, अपने परिवार का और साथ ही समाज की सुरक्षा कर रहे हैं उनका सम्मान करना हमारा दायित्व है। 
सभी से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील करते हुए श्री तिवारी ने कहा कि ड्यूटी के दौरान अपनी सुरक्षा का भी ध्यान जरूर रखें और लॉक डाउन के सभी मानकों का पालन करें। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने स्वंय लॉक डाउन के दौरान ड्यूटी पर कार्यरत कर्मचारियों को पंचयोद्धा नाम दिया है। कोरोना से इस जंग का सीधा हिस्से बन रहे मेडिकल स्टाफ, पुलिस विभाग, सफाई कर्मचारियों, बैंक कर्मचारी, सरकारी कर्मचारी का सभी को धन्यवाद करना चाहिए और उनका सम्मान करके उनका मनोबल बढ़ाना चाहिए। महामारी के चलते जहां लॉक डाउन किया गया है और बाहर निकलने तक पर पाबंदी लगाई गई है वहीं ऐसी मुश्किल परिस्थिति में यह कर्मचारी दिन-रात कटिबद्धता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

Business News All Post And Videos