रुस्तम-ए-हिन्द Rustam-E-Hind

रुस्तम-ए-हिन्द Rustam-E-Hind भारत और दुनिया भर में ब्रेकिंग न्यूज, व्यावहारिक विश्लेषण और नवीनतम घटनाओं की गहन कवरेज के लिए आपका पसंदीदा गंतव्य है हम ऐसी खबरें देने में विश्वास करते हैं जो मायने रखती हैं अनुभवी पत्रकारों की हमारी समर्पित टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, प्रौद्योगिकी, मनोरंजन, खेल आदि पर सटीक, निष्पक्ष और समय पर जानकारी देने के लिए चौबीसों घंटे काम करती है "रुस्तम-ए-हिन्द" के साथ जुड़े रहें, अपडेट, त्वरित ख़बरों, विशेष साक्षात्कारों के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें

बुधवार, 13 जून 2018

शिक्षा का फ्री लंगर लगाओ || सिखों को सरकारी हमलों से बचाओ || शिक्षकों को...



शिक्षा का फ्री लंगर लगाओ || सिखों को सरकारी हमलों से बचाओ || शिक्षकों को सैलरी दो

सैलरी को तरसते शिक्षक भाग दो || मौज उड़ाते प्रबंधक || गुरु हरिकृष्ण पब्लिक स्कूल

https://www.youtube.com/watch?v=q4Yggl4PsDk

DSGMC के प्रमुख ओहदेदार प्रधान मंजीत सिंह जीके, मनजिंदर सिंह सिरसा, हरमीत सिंह कालका, और जसबीर सिंह मिलके शिक्षकों की सैलरी को मिलने में रोड़ा अटका रहे हैं।

यह कहना है हरदयाल सिंह और जसवंत कौर का।

इन दोनों के अनुसार हर वर्ष मार्च अप्रैल के दौरान इतना धन नए एडमिशन फीस, सालाना एक मुश्त रकम, इत्यादी मदों से काफी धन एकत्र किया जाता है, जिससे अगस्त तक का समय सभी खर्चों के लिए आराम से निकल जाता है।

तो यह धन कहाँ गया, क्यों शिक्षकों को सैलरी नहीं दी जा रही।

लगभग १६०० शिक्षकों और अन्य स्टाफ की सैलरी रुकी हुयी है।

लेकिन बजाय शिक्षकों की सैलरी देने के कमेटी इन बातों का जवाब तक नहीं देना चाहती।

सभी अपने धंधे चमकाने में व्यस्त हैं।

किसी को भी इन सभी स्टाफ की कोई चिंता नहीं।

जब भी कोई भी शिक्षक याँ अन्य स्टाफ सैलरी मांगता है उसे अनेक प्रकार से धमकाया जाता है।

लोनी रोड़ ब्रांच और वसंत विहार ब्रांच लाभ की ब्रांच हैं।

फीस संगठित करने के तरीके से नुकसान हुआ।

दिल्ली सरकार की नीति के तहत काम होना चाहिए।

दिल्ली के शिक्षा मंत्री भी आदेश दे चुके हैं।

लेकिन भाजपा के साथ मिलकर सिख समुदाय के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

गुरु हरिकृष्ण पब्लिक स्कूल।

गुरु नानक पब्लिक स्कूल।

गुरु तेगबहादुर खालसा कॉलेज जीटीबी नगर।

गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज पीतम पूरा।

गुरु तेग बहादुर खालसा कालेज करोल बाग़।

स्कूलों का अनपढ़ चेयरमैन पढ़े लिखे शिक्षकों को आतंकित करता है।

एक तरफ जहां शिक्षा सिख जगत के लिए अति आवश्यक है, क्योंकि १९४७ से लेकर सिख समुदाय के साथ हमेशा ही हक़ मार नीति का पालन सभी सरकारों द्वारा किया गया है।

पंजाब याँ समस्त देश में हक़ मांगने वाले सिख समाज को कभी नशों के जाल में फसाकर कभी आतंकवादी कह कर, कभी अन्य इल्जाम लगाकर शिक्षा पाने के अधिकार से वंचित किया जाता है।

जबकि शिक्षा पाना सिख समुदाय के लिए आती आवश्यक हैं।

जब सिख जगत शिक्षित होगा तभी उच्च पदों पर बैठ कर समस्त समाज की सेवा कर सकेगा।

लेकिन एक सोची समझी साजिश के तहत, सभी राजनैतिक और सामाजिक सिख विरोधी और मानवता विरोधी दल सिखों पर अनेक प्रकार के हमले कर रहे हैं जिसे सिख समाज समझ नहीं पा रहा।

इन्हे इसराइल से सबक लेना चाहिए।

इसराइल देश का साक्षरता अनुपात १०० प्रतिशत।

सिखों की स्थिति भी बड़ी खतरनाक है भारत देश में या कहीं भी मार्शल कोम होने के कारण सिखों को येन केन प्रकरण हर प्रकार से दबाया जाता है।

इस लिए सिखों का शिक्षा का प्रतिशत भी १०० प्रतिशत होना चाहिए ,

लेकिन ये सिख कोम के नकली ठेकेदार, विरोधियों के पिट्ठू बजाय शिक्षा के स्तर को ऊँचा उठाने के ऐसे तरीके खोजते रहते हैं जिससे शिक्षा प्राप्त करने में सिख समुदाय के बच्चों को परेशानी का सामना करना पढ़े।

जब सभी सरकारी स्कूलों में शिक्षा लगभग फ्री है तो दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के स्कूलों में शिक्षा फ्री क्यों नहीं।

आप सारे संसार में लंगर फ्री लगते हो ! तो फिर शिक्षा का लंगर क्यों नहीं ?

शिक्षा के लंगर से जिंदगी भर का रोजमर्रा की जरूरतों का सामान मिलेगा !

लंगर से तो केवल एक टाइम का पेट भरता है।

अब हम इन सिख कॉम के नालायक सिपहसलारों को क्या नाम दें !

वाहेगुरु ही इन्हें सुमत दें।

कोई टिप्पणी नहीं:

Rustamehind Hindi Videos News

Rustam-E-Hind Hindi Daily Newspaper 19 अप्रैल 2026 | 8 पृष्ठ | मूल्य ₹ 1.50 मात्र अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध: https://lnkd.in/gze_TRGz https://lnkd.in/gfR2MtBc बनें हमारे साथ देश की आवाज़ हमारे 4 न्यूज़ चैनल, 1 न्यूज़ वेबसाइट और दैनिक समाचार पत्र से व्यापारिक एवं रिपोर्टिंग प्रतिनिधि के रूप में जुड़ने का सुनहरा अवसर अपना विस्तृत बायोडाटा (प्रैक्टिकल अनुभव सहित) भेजें। bharatbachao9@gmail.com विज्ञापन हेतु संपर्क करें: कोर्ट नोटिस, सार्वजनिक सूचना, खोया-पाया, शादी-रिश्ते आवश्यकता है-उपलब्ध है। अन्य सभी आधिकारिक विज्ञापन सभी प्रकार की कानूनी सहायता उपलब्ध संपर्क: 9213247209 सत्य, न्याय और राष्ट्रहित की निर्भीक आवाज़ रुस्तम-ए-हिन्द शिकायत करने के लिए 9213247209.

Rustamehind Hindi News Video Web Tv Channel, debate, entertaining, film, comedy, social, religious, government, business, trading news. A Na...

Business News All Post And Videos